सीधे मुख्य हिस्से पर जाएँ
कारीगर Kaarigar
बुक करें

ग्वालियर · प्लंबर और बिजली वाले

भरोसेमंद कारीगर, 3 घंटे में।

विज़िट फ़ीस ₹149, बस यही पहले से। काम का पैसा कारीगर रेट कार्ड से बताएँगे, आपकी हाँ के बाद ही काम।

किस काम के लिए कारीगर चाहिए?

सभी देखें: किस काम के लिए कारीगर चाहिए?

अभी प्लंबर और बिजली वाले उपलब्ध हैं। हर काम का रेट कार्ड पहले से देखें।

दाम कैसे तय होता है: 4 कदम

बुकिंग के बाद पास का जाँचा-परखा कारीगर आपके घर आते हैं। फिर:

दाम कैसे तय होता है

विज़िट फ़ीसपहले से तय, यही अकेली रकम जो बुकिंग पर पता होती है। अभी वाली बुकिंग में 3 घंटे में नहीं पहुँचे तो वापस।
₹149
काम का पैसारेट कार्ड से। कारीगर काम शुरू करने से पहले बताएँगे, सीधे उन्हीं को देना है।
रेट कार्ड से
सामान / पुर्ज़ेअलग से, आपकी मंज़ूरी से।
अलग से
कैंसिल और पैसे वापसी के नियम पढ़ें
  1. कदम 1: जाँच

    कारीगर समस्या को ध्यान से देखते हैं।

  2. कदम 2: दाम बताना

    रेट कार्ड से काम का पैसा और ज़रूरी सामान का खर्च बताते हैं।

  3. कदम 3: आपकी हाँ

    आप हाँ कहें तभी काम शुरू होगा। ना कहें तो सिर्फ़ विज़िट फ़ीस।

  4. कदम 4: काम

    काम पूरा होने पर काम का पैसा सीधे कारीगर को दें और रेटिंग दें।

सभी देखें: सबसे ज़्यादा बुक होने वाले काम

ऑफ़र

जाँचे-परखे कारीगर

भरोसा क्यों करें

हर कारीगर से आमने-सामने मिलकर, दाम पहले बताकर और समय का वादा निभाकर।

  • जाँचे-परखे कारीगर
  • 3 घंटे का वादा
हमारे बारे में
  • “जाँचा-परखा” का मतलब

    हमारी कॉलोनी का एक चौक एजेंट (पास की दुकान वाले) हर कारीगर से आमने-सामने मिला है और उनका असली पहचान पत्र देखा है। पहचान पत्र का नंबर हम सेव नहीं करते।

  • 3 घंटे का वादा

    “अभी” वाली बुकिंग में कारीगर 3 घंटे में नहीं पहुँचे, तो विज़िट फ़ीस अपने-आप माफ़ या वापस। माँगना नहीं पड़ेगा।

  • दाम पहले, काम बाद में

    हर काम में क्या शामिल है और क्या नहीं, यह पहले से लिखा है। कारीगर काम शुरू करने से पहले दाम बताते हैं।

  • असली इंसान से मदद

    कोई दिक्कत हो तो फ़ोन, WhatsApp या शिकायत दर्ज करें। सेवा का समय: सुबह 8 – रात 8 बजे, सभी दिन।

अभी ग्वालियर के इन 4 इलाकों में।

सवाल-जवाब

बुकिंग पर कितना पैसा लगता है?

बुकिंग पर सिर्फ़ विज़िट फ़ीस तय होती है। काम का पैसा कारीगर जाँच के बाद रेट कार्ड से बताते हैं और आपकी हाँ के बाद ही काम होता है। सामान अलग से।

3 घंटे का वादा क्या है?

“अभी” वाली बुकिंग में कारीगर 3 घंटे में नहीं पहुँचे, तो विज़िट फ़ीस अपने-आप माफ़ (नकद) या वापस (ऑनलाइन) होती है। तय समय (स्लॉट) वाली बुकिंग पर यह वादा नहीं है।

“जाँचा-परखा” कारीगर का क्या मतलब है?

हमारा चौक एजेंट (पास की दुकान वाले) हर कारीगर से आमने-सामने मिलता है और उनका असली पहचान पत्र देखता है। पहचान पत्र का नंबर हम सेव नहीं करते।

क्या मैं बुकिंग कैंसिल कर सकता/सकती हूँ?

हाँ। कारीगर के “रास्ते में” होने से पहले कैंसिल मुफ़्त है। उसके बाद देर से कैंसिल करने की फ़ीस अभी ₹0 है। काम शुरू होने के बाद कैंसिल नहीं होता।

पेमेंट कैसे करें?

अभी विज़िट फ़ीस कारीगर के आने पर नकद दी जाती है। ऑनलाइन पेमेंट चालू होने पर बुकिंग के आख़िरी पेज पर उसका विकल्प दिखेगा।

मदद चाहिए?

बुकिंग, दाम या किसी शिकायत के लिए हमसे बात करें। समय: सुबह 8 – रात 8 बजे, सभी दिन

  • जाँचे-परखे कारीगर
  • 3 घंटे का वादा
  • काम से पहले साफ़ दाम

यह वेबसाइट सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें सेव करती है: आपकी भाषा, लॉग इन और अधूरी बुकिंग। कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग नहीं।

अभी कोई एनालिटिक्स नहीं लगा है, इसलिए चालू या बंद करने से कुछ भी लोड नहीं होता। कुकी नीति पढ़ें